Monday, 19 May 2025

jokes

चार पांच दुनियादारी से 
अच्छे से घिसी हुई  औरते 
आपस मे पति पत्नी के 
रिश्ते पर बात कर रही 
थी,एक औरत जो काफी
 देर से चुप चाप सबकी 
सुन कर अपने अंदर  
सबका डाटा स्टोर कर 
रही थी ,जब चार्जिंग
 फुल  गई तो बोली 
अरे बहन, पता नही 
कुछ औरते अपनी 
पति की बुराई कैसे 
कर लेती है अब मेरे 
वाले को देख लो 
अकल  से पूरा पैदल
 है यू कहो अकल के
 नाम का एक धेला
 उसके पास नही है
शकल राम  जी ने
 दी  नही 
राम जी की सेना के बंदर
भी उनसे ज्यादा सुंदर है 
 रंग ऐसा जैसे पैदा होते 
ही भट्टी मे डाल कर 
निकालना भूल गया हो
 और तसल्ली से 
किसी ने भून दिया  हो 
और कजूंस तो इतना 
के कच्छे व बनियान  
भी सैकेंड हैंड खरीद 
के पहनता है खराटे 
इतने मारता है के दिल 
करता सोते ही नाक मे 
मिटी का तेल डाल कर 
आग लगा दूँ  पर सच
 कहूं बहन  जैसा भी
 हैं मेरा तो देवता है, 
में तो कभी उनकी 
बुराई.. नहीं करती 

है




जापान की एक साबून की
 फैक्ट्री में एक बार गलती
 से साबुन के पैकेट में साबुन 
नहीं डला और वो खाली 
पैकेट ही भाई साब  
मार्किट में पहुँच गया।
पंगा शुरू हुआ यहां से 
कंपनी को भारी मुआवजा
 दे कर के ग्राहक से  खाली
 बंद पैकेट वापस लेना पड़ा..
ऐसी गलती दुबारा न हो
 इसलिए कंपनी में कई करोड़  
रुपये खर्च करके एक्सरे 
और सकैन करने की  
टॉप क्लास लेटेस्ट 
मशीन  मंगवाई व लगाई 
ताकि  हर साबुन के पैकेट
 की  गहराई से जाँच हो सके
 कि उसमें साबुन की 
टिकीया है, या खाली है..
यही सेम  गलती एक बार
 टाटा नगर  की छुई मुई ,  
साबुन फैक्ट्री में भी हो गयी..
उन्होंने जापान का किस्सा
 सुन रखा था 
दुबारा ऐसी गलती न हो
 इसलिए फैक्ट्री के मालिक 
ने पैविंग लाइन के आखिर
 में एक बड़ा सा उषा का
 1200सौ  का पंखा लगा 
दिया जिससे पैकेट खाली 
होने पर उड़ जाता और 
भरा होने पर आगे फाइनल 
पैकिंग को चला जाए 
 पर मुआवजा ठोकू 
नासपीटे ग्राहक के 
पास न जाए 
बोलो जय जुगाड़ ,जय 
भारत जय  दुनिया के 
सबसे महान भारत के 
 महा जुगाड़ू लोगों की











लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड 
को फोन किया तो लड़की 
के पिता ने उठा लिया.. ..
लडका शाना था 
पिता :- हैलो.... कौन 
बोल रहा है.?
लड़का  मैं अमिताभ
 बच्चन बोल रहा हूं.!
"कौन बनेगा करोड़पति
 से और आपकी बेटी
 की फ्रेंड हॉट सीट 
पर बैठी है और
 आपकी बेटी की मदद 
चाहती है, उसको 
 जल्दी से तुरंत
 फोन दीजिये Sir,..

पिता  फोन  व होश 
संभालते हुए ओह
, खुश होकर बेटी 
को फोन दे दिया..
लड़का सवाल यह " है 
आज शाम को तु 
कहां मिलोगी"..
Option -(A) घर के पीछे 
वाले झाड़ में
Option - (B) उजड़े चमन 
खंडहरों में 
Option -(C) फ्री गंज
 चौपाटी
Option -(D) सूखी 
नदी के पीछे
लड़की  मन ही मन
 गालियां निकालते हुए 
दल्ले कभी 
किसी अच्छी जगह 
न बुलाइयो 
भाड़ में जाए तेरा कौन 
बनेगा करोड़पति
लड़की डबल शानी 
थी तुनक कर बोली
बोली  में ऑप्शन 
d गंजु 
Ke साथ 
फाइव स्टार प्लाजा
 में  जा कर आज 
 अपना गिफ्ट लेना 
प्रेफर करूंगी
 लड़की का पिता अभी 
तक खुशी के मारे 
फूले नहीं समा रहा है


एक बार एक 
गंजु प्लेन से लंदन 
जा रहा था बगल में 
अंग्रेज बैठा हुआ था अंग्रेज
दोनों आपस में
 बात करने लगे 
 आप क्या करते हो.?
अंग्रेज में एक
 साइंटिस्ट हूँ, और आप.?
गंजु में इंजीनियर हूँ.!
अंग्रेज wow इंजीनियर 
अंग्रेज  हम थोड़ा  
थोड़ा हिंदी भी जानता है
  क्या हम किसी
 टॉपिक पर बात
 कर सकते हैं.!
गंजु जी जरूरबिल्कुल........
अंग्रेज :- अच्छा तुम 
न्यूक्लियर पावर के बारे 
में  क्या जानते
 हो कुछ बताओ.
गंजु  यह सुनक
 चुप रह गया..

अग्रेज :- ओह..!
 तो तुम नहीं जानते..?
गंजु जानता तो हूँ, लेकिन
 तुम पहले  मेरे एक
 Question.
. का Answer दो..
अंग्रेज  ok. पूछो..
इंजीनियर- मंदिर 
में घंटा होता है, 
और चर्च में भी घंटा 
होता है, तो फिर 
चर्च का घंटा, 
मंदिर के घंटे से 
बड़ा क्यों होता है.
 अंग्रेज कुछ देर
सोचता रहा फिर 
बोला :- में नहीं जानता.
गंजु बोला घंटु 
तुझे घंटे का 
भी  पता नहीं है 
ओर टॉपिक डिसकस
 करना है न्यूक्लियर
 पावर का






















अमेरिका के न्यूयार्क में 2
भिखारी एक ॐ का चिन्ह
और दूसरा जीसस का
क्रॉस लेकर बैठे हुए थे
सब लोग ॐ वाले भिखारी
को गुस्से   से कुछ न कुछ
बोल कर ,लाल आंखों से
देखकर क्रॉस पकड़े हुए
भिखारी को डॉलर  देकर
आगे निकल जाते थे
कुछ घंटों बाद वहां से एक 
रहम दिन इंडियन,
converted फादर
निकला ,उसने जब
देखा कि ॐ वाले को
लोग इंग्लिश में गालियां
दे रहे है और पैसे भी
नहीं दे रहे है  तो उसे
ॐ वाले पर बहुत दया
आई ,उसने  ॐ वाले
भिखारी से कहा अरे
भाई... ये क्रिस्चन देश
है यहां कोई तुम हिन्दू
को भीख नहीं देगा!
लोग तो तुम्हे किलसाने
कल्पनाने वा जलाने के
लिए क्रॉस वाले भिखारी
को जरूर देंगे ,
ॐ वाले भिखारी ने क्रॉस
वाले भिखारी को देखा
और हंसते हुए गुजराती
में बोला- जिग्नेश भाई
क्रॉस वाला बोला ..
. बोलो मनसुख भाई ॐ
वाला बोला .
अब ये हमें  धंधा
सिखाएगा  भाई 













एक औरत हाथ में हथौड़ा
लिये, अपने बेटे के स्कूल
में पहुंची और चपरासी
से पूछने लगी ?
"बर्मा सर" की
क्लास कौन सी है?"
"क्यों पूछ रही हैं?"
हथौड़े को देखकर,
चपरासी ने डरते हुए पूछां
वर्मा जी ने ऐसा क्या
के दिया बहनजी
"अरे वो मेरे बेटे के
क्लास टीचर हैं।"
हथौड़ा हिलाते हुए,
वो औरत बेताबी
से बोली।
चपरासी ने दौड़ कर
वर्मा सर को खबर
दी, कि एक औरत
हाथ में हथौड़ा
लिये आपको ढूंढ रही है।
बर्मा सर के पसीने
छूट गये। वो दौड़कर
प्रिसिंपल की पनाह
में पहुंचे।
प्रिंसिपल तत्काल
उस औरत के पास
पहुंचा, और विनय
पूर्वक बोला, "
कृपया करके
आप शांत हो जाइये।"
मुझे बताईए हुआ क्या है
ऐसे खून खराबा
करना ठीक बात नहीं है
औरत बोली
में शांत ही हूं।'
प्रिंसिपलः आप मुझे
बताईये, कि बात क्या है?
औरतः बात कुछ
भी नहीं हैं। मुझे
बस वर्मा सर की
क्लास में जाना है
प्रिंसिपलः लेकिन क्यों?
औरतः क्यों, क्योंकि
मुझे वहाँ उस् बेंच की
कील ठोक्नी है, जिस
पर मेरा बेटा बैठता है।
क्योंकि वो स्कूल से
तीन दिन में तीसरी
पेट, फाड़ कर आया
है।! ये है मां की असीम
ममता में छुपा गहन प्यार 








 






No comments:

Post a Comment