बेटा: पापा मैने 12वीं
पास कर ली है,
अब मैं आगे पढ़ाई
करके डॉक्टर बनूँगा,
और कोरोना की
दवाई बनाऊँगा।
बाप: शर्म कर शर्म!
जिस कोरोना की
वजह से तू पास हुआ
है, उसी के खिलाफ
षड्यंत्र रचेगा? कोरोना
तुझे कभी माफ नहीं
करेगा, बदला लेगा, बदला!
मोनू कलपती शक्ल
बनाकर, कुछ अपने
आप से बातें करता हुआ
सीढ़ियाँ चढ़ रहा था, तो
उसका दोस्त सोनू मिला।
उसने पूछा, "क्या हुआ?"
मोनू बोला, "यार, ये
लड़के लंबे बाल क्यों
रखते हैं?"
सोनू ने पूछा, "
अरे, हुआ क्या?"
मोनू बोला, "
अभी पाँच किलोमीटर
फालतू स्कूटी चला के
आया हूँ।"
गहन शोध का विषय
बन गया है...
भाई: कौनसा?
ये सावधान इंडिया
वाले इंडिया को
सावधान करते हैं या
नए-नए कांड सावधानी
से कैसे करें ये
सिखाते व बताते हैं?
जज: मैडम, सच
बताओ, आपके
कितने पुत्र हैं?
महिला: तीन, जज
साहब।
जज: पहले का नाम?
महिला: राजू।
जज: दूसरे का नाम?
महिला: उसका नाम भी
राजू।
कोर्ट में सन्नाटा...
जज: तीसरा,
उसका नाम?
महिला: उसका भी राजू।
कोर्ट में हँसी।
जज गुस्से में:
तीनों पुत्रों का एक
ही नाम? किसी को
बुलाना होता है तो
वो कैसे समझता
है कि उसे ही
बुला रही हो?
महिला (शरमाते हुए):
उन सभी के सरनेम
अलग-अलग हैं, साहब।
जज को घनचक्री आई
जज अभी भी कोमा में है।
लड़की: भैया,
सेब कैसे दिए?
दुकानदार: 100
के दस।
लड़की: कुछ कम
करो ना भैया, प्लीज।
दुकानदार: अब
इतनी प्यारी लड़की
कह रही है तो चलो
तुम्हारे लिए कम
कर देता हूँ,
80 के 8 ले लो।
लड़की: थैंक्यू सो
मच, भैया, दे दो।
दुकानदार: किसी को
बताना नहीं इतने
कम रेट पर दिए हैं
आपको, वरना लोगों
का हम गरीबों पर से
विश्वास उठ जाएगा।
एक मंजे तपे
शायर से मैंने पूछा,
"मोहब्बत शादी के
पहले करनी चाहिए
या शादी के बाद?"
शायर ने भी आग
में तपा कुंदन बना
जवाब दिया, "कभी
भी करो, बस बीवी
को पता न चले।"
मोजू ने स्कूटी से
घर जाते समय एक
रेड लेबल की बोतल
खरीदी। स्कूटी स्टार्ट
की और घर की ओर
चल पड़ा। स्कूटी चलाते
वक्त रास्ते में बोतल
की ही सोच रहा था।
उसने सोचा अगर कहीं
रास्ते में मैं गिर गया तो
बेचारी बोतल भी टूट
जाएगी, तो घर पर
जाकर मैं क्या पियूँगा।
इसलिए उसने रास्ते में
पूरी बोतल गटक ली।
और मोजू इतना दूरदर्शी
होगा ये उसको खुद को
भी नहीं पता था। यकीन
नहीं होगा, मोजू का
निर्णय बिलकुल सही
था, मोजू रास्ते में
चार बार गिरा।
पार्टी में गप्पु ने
खाने की प्लेट में
रंग बिरंगा टिशू
पेपर देख सोचा...
"मस्त नई आइटम
खाने की!" जैसे
ही वह खाने लगा...
तो उसके सारे दोस्त
एक साथ चिल्लाये...
"अरे मत खा...
एकदम फीका है!"
संता औरतों को ताड़ने
की कोशिश कर रहा था।
मुगलों ने पकड़ लिया और
अकबर के दरबार में ले गए।
अकबर बोला,
"इसको बंदी बना
दिया जाए।"
संता बोला, "नहीं
नहीं, जहाँपनाह!
रहम, मेरा गुनाह
इतना बड़ा नहीं है।
रहम जहाँपनाह,
मुझे बंदा ही रहने दीजिए।"
बारिश के दिन थे।
संता जैसे ही कपड़े
धोने लगता है, उसी
समय बारिश होने लग
जाती। संता थोड़ा वहमी
बंदा था। यह घटना भी
बहुत बार हो गई थी।
उसे लगने लग गया कि
हो न हो, बादलों ने कैमरे
लगा रखे हैं जो उस पर
नजर रख रहे हैं। एक दिन
थोड़ी सी धूप निकली हुई थी।
संता ने सोचा फटाफट
जाकर मैं सर्फ ले आता हूँ।
वह भाग-भाग कर सर्फ लेने
जा रहा था कि बादल
गरजने लग गए। संता
आसमान की तरफ
देखकर बोला, "मैं तो
नमक लेने जा रहा हूँ।"
संता: पप्पू से,
शादीशुदा लड़की और
शादीशुदा लड़के में
क्या फर्क होता है?
पप्पू: मंगलसूत्र लटका
हो तो लड़की शादीशुदा..
. और मुँह लटका हो
तो लड़का शादीशुदा।
संता जीवन में पहली
बार डेट पर गया। डिनर
के बाद आहिस्ता से बोला,
"मैं कुछ कहना चाहता हूँ।"
बड़ी देर के बाद माहौल
थोड़ा सा रोमांटिक हुआ।
आगे बोला, "तुम नाराज
तो नहीं होगी?"
लड़की ने भी शरमा कर
संता से कहा, "नहीं नहीं,
आप कहिए, आप जो
कहना चाहते हैं।"
संता बड़े ही आहिस्ता
से उसके कान के पास
जाकर बोला, "पहली
बार बिल आधा-आधा
दोनों पे करें।"
संता: देख, देख,
वो लड़की मेरी तरफ
देखकर मुस्कुरा रही थी।
बंता: अबे, सिर्फ
मुस्कुरा ही तो
रही है! पता है जब
मैंने पहली बार तेरी
शकल देखी थी तो
तीन दिन तक अपनी
हँसी रोक नहीं पाया था.....
सांता पाकिस्तान में
बम रखते हुए पकड़ा
गया। लोगों ने जब
उसे पकड़ा और पूछा
कि, "तूने क्यों ऐसा किया?"
सांता को उस समय कुछ
न सूझा तो हड़बड़ी में
कह दिया कि, "मैंने यहाँ
बम चढ़ाने की मन्नत
माँगी थी!"
पप्पू परेशान होकर
डॉक्टर के पास गया।
पप्पू: डॉक्टर साहब
, मैं सुबह 6 बजे सू-सू
करता हूँ, और फिर 7
बजे पॉटी करता हूँ।
डॉक्टर: हाँ, तो फिर
दिक्कत क्या है
, सब तो सही है।
पप्पू: पर डॉक्टर साहब,
आँख तो मेरी 8
बजे खुलती है!
हिंदी में भी कुछ शब्द
इंग्लिश की तरह कुछ
शब्द Silent होते हैं।
जैसे कि अगर ध्यान दिया
हो तो, जब कोई दुकानदार
भाव करते समय कहता है कि "
आपको ज्यादा नहीं लगाएंगे",
तो इसमें "चूना" शब्द
Silent होता है।
शादी के समय ये कहा
जाता है कि "हमारी लड़की
तो गाय है गाय", उसमें "
सींगवाली" शब्द
silent होता है।
बिदाई के वक्त जब
दूल्हे से कहा जाता है,
"ख्याल रखना", इसमें "
अपना" शब्द Silent
रहता है।
जब ये कहा जाता है, "
हमारी लड़की आपके
घर को स्वर्ग बना देगी",
तो उसमें ये silent होता
है कि घर में रहने वालों
को स्वर्गवासी फीलिंग
करवा देगी।
लेक्चर के बीच में
प्रोफेसर ने पूछा, "
कितने छात्र भूतों में
यकीन करते हैं?
" करीब-करीब सभी
छात्रों के हाथ
खड़े हो गये।
प्रोफेसर: बहुत अच्छे
, अब यह बताओ कि
कितने छात्रों ने भूत
को देखा है? लगभग
25 हाथ खड़े हो गये।
प्रोफेसर: बहुत अच्छे,
अच्छा अब यह बताओ
कि भूत को कितने लोगों ने
बहुत करीब से देखा है?
लगभग 3 हाथ खड़े हो गये।
प्रोफेसर: शाबाश, अच्छा
अब यह बताओ कितने
लोगों ने भूत को चूमा है?
केवल एक लड़के का हाथ
खड़ा हुआ और वो
अपना मुन्नू था।
प्रोफेसर: गजब,
नामुमकिन! मैंने आज
तक खुद नहीं सुना
किसी ने ऐसा किया हो,
इधर मेरे पास आ ओ।
राजू उठ कर प्रोफेसर
के पास चला गया।
प्रोफेसर: तो तुम कह
रहे हो कि तुमने भूत
को चूमा है, ज़रा पूरी
डिटेल से बात बताओ।
राजू: भूत????? सॉरी
सर, पीछे बैठा था,
कुछ अलग ही
सुनाई दिया।