Sunday 9 July 2017

सात रतन


                         astro            jyotish        coaching               kid's story            Best home remedies      



                                                                सान 

बहुत पुराने समय की बात है, किसी जंगल में एक साधु रहा करता था, उसे आकाश से रत्न प्राप्त करने की विद्या  आती थी, रतन वर्ष में एक बार एक खास समय पर जब कुछ खास नक्षत्र एक लाइन में होते थे प्राप्त किए जा सकते थे,,,,, जब साधु बहुत   बूढ़ा  हो गया. तो उसने सोचा की यह  विद्या तो मेरे साथ ही चली जाएगी  क्यों ना मैं यह विद्या अपने कुछ काबिल शिष्यों को सिखा दू। ....   जिससे कि यह विद्या जीवित रहे....  मेरे  साथ ही इस विद्या का कंही  अंत ना हो जाए. इसलिए उसने काफी कड़ी परीक्षा के बाद यह विद्या अपने दो काबिल शिष्यों को सिखा दी, और साथ में ही उन्हें सख्त हिदायत दी कि कभी भी वह इस विद्या का प्रयोग अपनी रक्षा, या लालच के लिए या अपने स्वार्थ के लिए उपयोग नहीं करेंगे. हां मानव जाति की भलाई के लिए इस विद्या का प्रयोग कर सकते हैं. उन दोनों शिष्यों ने गुरु को वचन दिया कि ,वह इस विद्या का प्रयोग अपने स्वार्थ के लिए नहीं करेंगे, आदर लगाओ  
 और यह वचन देकर वह लोग अपने अपने गांव चले गए, काफी समय बीत गया एक बार वे दोनों शिष्य आपस में मिले और उन्होंने सोचा कि चलो गुरुजी से मिला आते हैं. और वह अपने गुरु से मिलने चल पड़े. जब वे गुरु से मिलने जा रहे थे तो रास्ते में एक जंगल पड़ा. जंगल में डाकुओं ने उन्हें पकड़ लिया और उनसे कहा कि तुम्हारे पास जो कुछ भी है निकाल दो नहीं तो हम तुम्हें जान से मार देंगे..... उन दोनों के पास उन लोगों को देने के लिए कुछ भी नहीं था. डाकुओं नहीं सोचा कि हम इन्हें मार देते हैं तभी उनमें से जो एक चतुर शिष्य था उस ने डाकुओं से कहा की अगर वे  कुछ समय दें तो वह उन्हें बेशकीमती रतन लाकर दे सकता है,,,,,, पहले तो डाकुओं को विश्वास नहीं हुआ फिर कुछ सोचकर उन्होंने उस शिष्य को जाने दिया.... वह   शिष्य अपने गुरु की कुटिया की तरफ चल पड़ा उसने सोचा की वहां जाकर गुरु जी से  रतन  लेकर मैं इनको दे दूंगा वा  अपने मित्र की जान बचा लूंगा,,,,,

 उसने जाते-जाते अपने मित्र को सलाह दी कि कुछ भी हो जाए ,,, कितनी भी विषम परिस्थिति आ जाए वह विद्या का प्रदर्शन इन डाकुओं के सामने
 ना करें,, और यह हिदायत देकर वह अपने गुरु की ओर चल पड़ा,,,,, रात के समय जब डाकू आराम कर रहे थे और वे वा  दूसरा शिष्य   बाहर लेटा हुआ था आकाश की तरफ देख रहा था........ अचानक उसकी नजर उन खास नक्षत्रों पर पड़ी जो कि वह परिस्थिति बना रहे थे जब रतन प्राप्त किए जा सकते थे,,,,,


 उसने सोचा पता नहीं उसका मित्र कब आएगा क्यों ना मैं इन डाकुओं को अभी रतन प्राप्त करके दे du   तो यह मुझे छोड़ देंगे,,,,,, उसने उन डाकुओं को जगाया और कहा कि मुझे भी आकाश से रत्न प्राप्त करने आते हैं,,,,,,,, मैं उन्हें अभी तुम्हें प्राप्त करके देख सकता हूं, उसके बाद तुम मुझे छोड़ दोगे डाकुओं ने कहा हां उसके बाद हम तुम्हें छोड़ देंगे,,,,, शिष्य  पालथी मारकर बैठ गया मंत्र पढ़ने लगा और आकाश की तरफ देखने लगा कुछ समय बाद आकाश से रत्नों की वर्षा हुई जो सीधे उसकी झोली में आ पड़े,,,,,, उसने वह रतन डाकुओं को दे दिए और कहा कि आप मुझे जाने दो....... डाकुओं के मन में लालच आ गया उन्होंने कहा हमें एक बार और रतन प्राप्त करके दो,,,, फिर हम तुम्हें जाने देंगे शिष्य ने कहा यह संभव नहीं है यह रत्न केवल वर्ष में एक बार प्राप्त किए जा सकते हैं,,,,,  दुबारा प्राप्त करने के लिए 1 वर्ष इंतजार करना होगा,,,,, डाकू नहीं माने उन्हें लगा की यह शीशे उन्हें मूर्ख बना रहा है और उन्होंने उसको मार दिया,,,,, और वहां से आगे चल पड़े,,,, उधर दूसरा  शिष्य जब साधु के पास पहुंचा और उसने उन्हें सारी बात बताई तो साधू ने उसे रतन दिए और कहा कि जाकर उसे बचा कर ले आओ,,,,, शिष्य कुछ लोगों को साथ लेकर घोड़े पर सवार होकर उस जगह पहुंचा जहां में अपने मित्र को डाकू के पास छोड़ कर आया था,,,,,,,, वहां पहुंचकर उसे पता लगा की डाकुओं ने उसके मित्र की हत्या कर दी है.......
       उसे सारी स्थिति समझते देर न लगी ,,,,,,,की उसके मित्र ने गुरु की आज्ञा की अवहेलना की हे व फलसवरूप मृत्यु को प्राप्त हो गया है। ......


शिक्षा :::::::;हमे कभी भी अपने बड़ो ,अपने गुरु ,अपने माता पिता की किसी भी बात की अवहेलना नहीं करनी                   चाहिए। माता  पिता से बड़ा हितेषी व गुरु हमारे लिए इस दुनिया में कोई और हो ही नहीं सकता है। 









            astro            jyotish        coaching               kid's story            Best home remedies      























A: MY BEST      
       RARE GEMS अनमोल हीरे 
      BEAUTIFUL AND POWERFUL QUOTES
      रब नु प्या धोखा देना वे 
       हकीकत का फ़साना है /MY ORIGINALS/12/05/16
      मेरी प्यारी चिड़िया /lost sparrows
     REALITY / SEE WHAT IS TRUTH
     SLIDE SHOW
     History of medicine 
     ONLINE COACHING:
     मै और मेरे पिता
     words-to-improve-yourenglish
    GOD YOU ARE GREAT
   मुफ्त का चंदन घिस मेरे नंदन
     riddles,,,,पहेलियाँ
 एक काम भगवान् भी नही कर सकता





B:  
excellent stories/RELIGION
         दान दिया तेरा इक दान फल देगा तुझको मनमाना 
          कर्म का फल तो भुगतना ही पड़ता है
          कमाल
         पाप का फल किसके खाते में डालू / KARMA PHILOSOPHY
          घमण्ड / BOAST / PROUD
          घमण्ड (2 )/ BOAST-2/ PROUD-2
   
       पति पत्नी के प्यार की एक अनोखी दिल को छूने वाली सच्ची कहानी
     


C: 
KIDS STORIES /MY ORIGINALS
       टोपी वाला और बंदर की नई कहानी /KIDS STORIES / MY ORIGINALS 

       मेरा फर्ज /KIDS STORIES / MY ORIGINALS 
        हाथी दादा /KIDS STORIES / MY ORIGINALS 
          सात रतन 


D:  ASTRO/jyotish 
          राशिया व उन के मालिक ग्रह  
     
                  ASTRO +VASTU BEST REMEDIES FOR ASTRO +VASTU PEACE AND PROSPERITY IN LIFE     
         बच्चों की पढ़ाई के लिए (for students)
         गृहस्थ की सुख ,शांति व समृद्धि लिए काम की बाते
         लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने का अचूक मन्त्र/Aastha nagi
         कुण्डली में विष योग
         KALYAN ASTROLOGY
         अब कोई ग्रह आपको तंग नही करेगा (jyotish) greh dosh nivarn
        नवग्रह कवच ( jyotish) Armour for nine planets
       यह कुछ जरुरी बाते है जो हमे जरूर पता होनी चाहिए

E:   Tech


                 HOW TO FIX BAD REQUEST ERROR 400

         How to get back deleted Facebook massages,pics ,videos etc
         How to combine two or more videos using windows movie maker.
         HOW TO START SECOND CHANNEL ON YOUTUBE
         HOW TO PUT WATER MARK ON PICTURE USING POWER POINT


F:   Home remedies


  1. SUREST HOME REMEDIES TO DISSOLVE BLOOD CLOTS 1
  2. surest remedy to nip in the bud most of the deadly disease 
  3. surest Home remedies to cure pneumonia 
  4. surest home remedy to quit smoking and drinking
  5. पीलिया के लिए घरेलू इलाज / surest simplest swift home remedy to cure jaundice
  6. कब हम होंगे समझदार


S:  OUR SITES

     http://NEETUNAGI.BLOGSPOT.COM
     http://AASTHANAGI.BLOGSPOT.COM

     http://WWW.KALYANASTROLOGY.COM
     http://secrets99.blogspot.com