Monday, 12 May 2025

jokes

कार में फैमिली  जैसी फीलिंग
 देते हुए कुछ लोग जा रही थे
 ट्रैफिक पुलिस ने कार को रोका
ट्रैफिक इंस्पेक्टर  बोला  आज 
"सुरक्षा दिवस" है और 
आप सीट बेल्ट पहन कर 
 निहायत ही एक्स्ट्रा सावधानी 
से गाडी चला रहे हैं, "इसलिए 
आपको 5000 रूपये इनाम 
दिया जाता  है" "आप कैसा 
महसूस कर रहे है इस
 गौरवंकित  पल में 
इन रुपयों का आप क्या करेंगे".
ड्राइवर बोला 
"दो जी मैं  सबसे पहले तो मैं 
, इन पैसों से अपना ड्राइविंग
 लाइसेंस बनवाऊंगा"! इतने में 
मम्मी बोली ये तो पागल है, 
"शराब पीकर" कुछ 
भी बकता है" इसकी बातों का 
विश्वास मत करना 
हवलदार साब
. इतने में कार में पिछली 
सीट पर सो रहे पापा जी 
जाग गए और ओर नींद 
में ही  पुलिस को देखकर 
बोले मुझे पहले ही पता था "
कि चोरी की गाड़ी में हम
 ज्यादा दूर नहीं जा पाएंगे"
तभी पीछे से डिक्की खुली 
चार लोग उसमें से निकले 
बोले हमने इतनी जल्दी  
बॉर्डर पास कर भी लिया 
इंस्पेक्टर बेहोश

शादी के महीने बाद ही सास - 
बहू की लड़ाई हो गई..
 बाप बेटा दोनों ये झगड़ा 
देख रहे थे तभी बेटा बोला :-
 पापा आप मां को समझाओ,
 मेरी पत्नी से झगड़ा ना किया करे..!
बाप बोला -देख बेटा तेरी
ये दो महीने  की मुहोबत 
बाप की मुहोबत पर भारी
 पड़ गई ,तुझे कभी 30साल 
में ये बेफजूल का झगड़ा नजर
 नहीं आया तब हरबार 
में ही गलत होता था , 

लड़का बोला  साहब 100 
रूपए दे दो कॉफी पीनी है।
आदमी बोला लेकिन कॉफी 
तो 50 रूपए की आती है।
युवक बोला साहब गर्लफ्रैंड
 को भी पिलानी है।
आदमी वा ह भी वाह भिखारी
 ने भी गर्लफ्रैंड बना  रखी है
लडका बोला नहीं साहब, 
गर्लफ्रैंड ने भिखारी बना दिया  है 


पत्नि  बोली देखिए आपके
 खाते में पैसा आया होगा
पति बोला   पैसे तो आये हैं
 मैं काफी देर से सोच 
रहा था ये आए कहा से है
पत्नि  बोली मैंने तुम्हारी 
कार बेच दी है
पति चिल्ला  कर 
बोला तुम पागल हो 
गयी हो क्या कार
 क्यों बेच दी अब मैं
 ऑफिस कैसे जाऊँगा
पत्नि ऐसी गाड़ी का 
क्या करना जो बार-
बार बंद हो जाती थी
पति गाड़ी मैं चलाता
 हूं मुझे पता है कि गाड़ी
 में कोई दिक्कत नहीं 
थी और गाड़ी लिए 
1 साल भी नहीं हुआ था
पत्नि :- मेरी सहेली कह रही 
थी कि ये  गाड़ी
 उसके पड़ोस में रहने
 वाली भाभी के घर रोज 
शाम को 1-2 घण्टे के 
लिए खड़ी रहती है
पति के चेहरे पर  घोर 
मृत्यु तुल्य सन्नाटा छा गया
पत्नि आगे ध्यान रखियेगा
 अभी को सिर्फ
 गाड़ी ही बिकी है
इज्जत  नहीं 


पति  गुनगुनाते हुए .
मस्ती से पौधों को पानी दे
 रहा था.. तभी उसकी 
पत्नी आई..
बोली "मैंने तुम्हारे मोबाइल
 में कुछ देखा है, पौधों
 को पानी देने के बाद सीधे
  अंदर आओ  नहाने मत घुस 
जाना कुछ बात करनी है.."
आज पूरे दो दिन हो गए हैं, 
पति पानी का 
पाइप छोड़ ही नहीं रहा
रहा है..!!



क्लास रूम में 
टीचर ने छात्रों से मस्त  सवाल पूछा 
बम्बई का नाम मुंबई कैसे हुआ.?
गोलू बोला मुझे 
इसका जवाब पता है 
गोलू-मुंबई में तीन प्रकार 
की भाषा बोलने वाले
 लोग रहते है.. 
अंग्रेजी, गुजराती 
और मराठी..
टीचरः लेकिन इससे
 शहर के नाम पर 
क्या असर होगा.?
गोलू - अंग्रेजी में माता
 को है Mummy बोलते
 है जिसका शार्ट कट
 Mum है, गुजरात में माता 
को Ba (बा) भी कहते है
 और मराठी में माता को 
आई (1) 23 कहते है. 
इन तीनों को मिलाकर
 Mum +Ba+1
-Mumbai. टीचर बेहोश


एक सीधा सादा सब्जी
 वाला मोहल्ले में सब्जी
 बेचता था, बहुत सी 
महिलाएं उससे उधार लेती 
तो वो चुपचाप दे देता और 
अपनी कॉपी में लिख लेता 
था कि किसने कितने का
 उधार लिया। आश्चर्य की
 बात यह थी कि उसने 
कभी किसी भी महिला
 का नाम नहीं पूछा था
 लेकिन फिर भी उधार 
लेने वाली महिला
 पूछती कि कितना पैसा 
देना बाकी है तो वो कॉपी 
बहुत छुपकर देखता और
 बता देता थाःःः
 महिलाओं को बहुत 
आश्चर्य होता था कि वह 
बिल्कुल सही सही कैसे 
बता देता है। एक दिन उसकी
 नजरों से छिपाकर महिलाओं 
ने उसकी कॉपी गायब कर दी
, पढ़ा तो उसमें लिखा था :
बिलइया  20, नकचिपटी 18
नकचिंड़ी 55 चितकबरी : 15,
 मोटकी : 40 संवरकी : 20, 
पतरकी : 10 भैंसिया : 22, 
कुकुर वाली : 50
बन्दरमुंही : 35, बकबकही : 12
दंतुलि : 10, मुंहटेंढि : 15
गोरिली 58  गईयां 85
सोनपरी 46 पिलपिली 23
बहरी।   भयंकी 
कोई उधार नहीं


मुम्मी के प्रकार
असली मम्मी-
एक बात तुम्हे कितनी 
बार बतानी पड़ती है।
धमकाने वाली मम्मी-
आने दो पापा को
तुम्हे सीधा करवाती 💓 
इतिहास पसंद 
करने वाली मम्मी -
जब मैं तुम्हारे उम्र की 
थी तो अपना सा
 खुद करती थी।
भविष्यवाचक मम्मी-
मुझे तो पता 
था ये जरूर टूटेगा।
भ्रमित मम्मी-
मैं इंसान हूँ
 या मशीन ।
कंजूस मम्मी -
रोटी तुम्हारे लिए बनाई 
थी या उर खिलान के लिए ?
शक्की मम्मी-
100 में 100 ...
 जरूर तुमने नकल की होगी
सबकी मम्मी -
इस मोबाईल को
 आग लगा दूँगी।

तुम बहुत सुंदर
 लग रही हो...
 काम भी कितना करती 
हो... पतली हो गयी हो.. 
थक जाती होगी..
 अपना ख्याल रखो..
. तुम्हारे मायकेवाले 
कितने अच्छे है.. इस 
मंत्र का घर में प्रतिदिन 
तीन-चार बार जाप
 करने से परिवार में
 सदा शांति बनी रहती है
.. और इस झूठ का 
पाप भी नहीं लगता.
. सभी शादी-शुदा 
लोगों को समर्पित ।


ट्रेन में आगे वाली 
खिड़की से बार बार 
पानी की छीटें 
आ रहे थे
जिस पर पड़ रहे थे
वो देखने गया तो वहां 
एक दम्पत्ति बैठा हुआ
 था उस व्यक्ति ने 
कहा कि 
"पीछे जो लोग बैठे 
हैं उनपर जूठा पानी 
फेंक रहे है आप लोग 
थोड़ी तो मर्यादा
 और मानवता रखिए...
 वो मुझे बीच में ही
 टोककर  वे लोग बोले 
भाई साहब हम इतने 
भी निर्लज्ज नही है
 कि किसी के मुंह 
पर जूठा पानी
 उड़ाएंगे हम तो 
सिर्फ अपने बच्चे 
को सुसु करवा रहे थे 


एक दिन मास्टर साहब 
पैसे निकालने एटीएम गए.
. एटीएम खराब था..
 चेक बुक मास्टर  जी के
 पास थी तो बैंक चले गए.
. 1000 का चेक भरकर 
कैशियर को दिया कैशियर 
बोला - सर 5000 से कम 
पर चार्ज लगेगा... तो 
मास्टर जी ने दूसरा 
चेक 6000 का भरा..
अब  कैशियर ने 6000 
रूपए मास्टर जी
को दे दिए.. अब 
मास्टर जी ने 
1000 जेब में रखे 
और 5000
 की जमा की 
भरी हुई पर्ची
कैशियर 
को थमा दी.. 
अब कैशियर
काट खाने वाली 
नजरों से घूर रहा था..
मास्टरजी बोले : 
यह जो नियम बनाने
वाले है उस
 हम ही पढाये है


एक गाँव में
 तेंदुआ अक्सर
 आने लगा.
भाई साब 
उसने वो काम कर 
दिखाया जो सरकार
 पिछले 40 साल में 
नहीं कर सकी..!
अब गाँव में सब 
लोग शौचालय का
 प्रयोग कर रहे है.

ज्यादातर महिलाऐ
 तीन बार में शॉपिंग
 करती हैं.
पहली बार पसंद
  वे करने जाती हैं
 दूसरी बार  वे खरीदने 
जाती हैं और तीसरी
 बार  वे बदलने जाती हैं..
अगर उन्हें अवसर दिया
जाए तो वे चौथी बार भी 
बदलने जा सकती है




























No comments:

Post a Comment