Wednesday 9 March 2022

कुंडली में गुरु (jupiter )

गुरुवार के दिन,गुरु की ,दादा की व  भगवान विष्णु की विशेष रूप से सेवा व पूजा करनी चाहिए.  इनके  आशीर्वाद से मनुष्य को सभी तरह की दुःख व  परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। यदि किस्मत   साथ नहीं दे  रही है ,समस्याएं ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है।  तो गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है।


हिंदू शास्त्रों में गुरूवार  को सुख समृद्धि व्  धन  के लिए खासतौर पर माना जाता है। भगवान विष्णु  की आराधना के लिए गुरूवार   का दिन शुभ  माना गया है।  गुरुवार को भगवान विष्णु की  पूजा करने से मनुष्य का जीवन सुखों से भर जाता है। गुरुवार  को लक्ष्मी-नारायण  दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है और पति-पत्नी के बीच मनमुटाव व् दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन की कमी दूर होती है। 


जीवन में कई बार इस तरह  की परेशानियां आती हैं जिनका हम चाहते हुए भी हल नहीं निकल पाते है। कुछ समस्याएं का  कड़ी मेहनत करने पर भी फल नहीं मिलता। सही जीवनसाथी  नहीं मिल रहा होता।  घरेलू समस्याएं, मानसिक तनाव जैसी समस्याये  गुरुवार को पूजा करने से दूर होती  है।  अगर कुंडली में अगर गुरु खराब है तो मनुष्य अपने जीवन में कभी भी उतनी  तरक्की नही कर सकता जितनी  उसमे क्षमता होती है । गुरु को  दादा ,धन, वैवाहिक जीवन और संतान का कारक भी माना जाता है। कुंडली में गुरु तीन घरो का स्वामितत्व रखता है व गुरु की तीन दृष्टि होती है ,गुरु सुरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है ,


गुरुवार को केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान मंदिर में करना   शुभ माना गया है। ऐसा करने से गुरु मजबूत होता है, जिससे ,धन ,आरोग्य और सुख की वृद्धि होती है। साथ ही घर में सुख-शांति का वास होता है। अगर आप दान नहीं कर सकते  हैं तो कोई बात नहीं इन्हें तिलक के रूप में लगाने से भी लाभ मिलता है इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी। 

तो चलिए जानते हैं गुरुवार के इन उपायों के बारे में…


गुरुवार के उपाय (Guruwar ke Upay) 


- सुबह तड़के  उठकर स्नान करें।


- स्नान के बाद  ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का  मानसिक जाप भी करें।




-कोई एक 


 “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का मानसिक  जाप जरूर  करें।

 गुरु के भी प्रकार के दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। 


- गुरुवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती।


- स्नान के बाद पीले रंग को वस्त्र धारण करें। कमर के नीचे  नहीं ,


- स्नान के बाद भगवान विष्णु  की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाएं।


- भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी का एक छोटा सा पत्ता अर्पित करें।


- अपने माथे पर हल्दी,  पीले  चंदन या केसर का तिलक धारण करें।


- भगवान बृहस्पति  को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। इसलिए इस दिन मंदिर में  पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें।


- इस दिन सुबह के समय चने की दाल और थोड़ा-सा गुड़  चींटियों को डाले 


- इस दिन को धार्मिक महत्व के लिहाज भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में धन की बरक्कत के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन पीले रंग की चीजों को विशेष महत्व दिया जाता है।


- गुरुवार के दिन न कर्ज दे न ले 

- अगर आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो, इस दिन सत्यनारायण की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़े।



बृहस्पति के दिन इन मंत्रों का करें जाप,धन-संपदा और वैभव में होगी बरकत




ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।


ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।


ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।


ॐ गुं गुरवे नम:।

ॐ बृं बृहस्पतये नम:।


No comments:

Post a Comment