Sunday 31 January 2021

कैसा भी कर्ज हो उतर जायेगा


कैसा  भी कर्ज हो उतर  जायेगा 
\
आज  हम जिस विषय पर बात करने जा रहे हैं वह बहुत ही महत्वपूर्ण है ,वह लगभग सब की जिंदगी से संबंधित विषय है।
 हर कोई किसी ना किसी रूप से  इस विषय से प्रभावित है ,या जुड़ा हुआ है या पीड़ित है।
 हमारा आज का टॉपिक है कर्ज से कैसे मुक्ति पाएं ।
 यह कर्ज भी दो प्रकार से  कष्ट देता है कोई कर्ज  देकर फसा हुआ  है ओर  कोई लेकर उतार नहीं पा रहा है।
 कोई उतारना चाहता है पर कोई जरिया नहीं बन पा रहा है कि कर्ज उतारा जा सके। ऐसा नहीं है कि व्यक्ति कमा नहीं रहा  है, काम नहीं कर रहा है, या  उसकी आय  नहीं बढ़ रही है, पर जितनी आय बढ़ती है खर्चे भी उसी हिसाब से बढ़ जाते हैं<  कर्ज फिर वही का वही रह जाता है और जो कर्ज देकर फंसा हुआ है, उसे वापस नहीं मिल रहा है तो , वह परेशान है कि दिया हुआ धन वापस आए तो वह  अपने रुके हुए कई  काम सवार लें , पर सामने वाला ऐसा लगता है कि जैसे कर्ज लौटाना  ही नहीं चाहता
आज विदेशों   की ही तरह भारत का लगभग हर व्यक्ति घर के,, लिए महंगे सामान के लिए लोन ले रहा है की  किस्तों में चुका देंगे पर लोन लेते समय  जो आर्थिक स्थिति होती है , वह कुछ समय बाद वैसे ही नहीं रहती तो उतारना और भी मुश्किल हो जाता है। 




तो आज का हमारा विषय है कि कर्ज  से छुटकारा कैसे हो 
how can we get rid od the debt or loan which we took when we were in good finecial condition,but after we took loan finecial condition  became worse,got disturbed ,now it has become difficult to payoff the taken loan or debt ,,,,,due to which the social respect is at stake.

जिसकी वजह से सामाजिक सम्मान दांव पर लग जाता है, कुंडली में कर्ज की स्थिति को देखने के लिए हम तीन ग्रहों को विशेष रूप से देखते हैं मंगल, गुरु।व्  शनि  को ,
 कर्ज उतरेगा या नहीं दिया कर्जा वापस मिलेगा या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इन तीन ग्रहों की स्थिति कुंडली में कैसी है, कोई ग्रह इन तीनों में से नीच का तो नहीं है , पाप कर्तरी तो नहीं है अशुभ भाव में तो नहीं है , इन पर पड़ रही दृष्टि  शुभ है अथवा अशुभ है , जिसके साथ युति  में है, वह ग्रह है अशुभ है अथवा शुभ है। 
  मान लीजिए मंगल 6  8 , या 12 भाव  में है , अपनी राशि में है या उच्च का है तो भी कर्ज ले तो लोगे पर उतरेगा नहीं ,आसानी से 
अब मान लो  6 , 8 , 12  में अशुभ है या नीच का है चाहे  नीच भंग हो रहा है ,  विपरीत राजयोग बन रहा है  तो  भी  कर्ज नहीं लेना चहिये   क्योकि कर्ज मिल तो बहुत आसानी से जायेगा  पर उतरेगा नहीं आसानी से। 




हम अपने जीवन में कर्ज लेंगे या नहीं लेंगे यह कुंडली में मंगल की स्थिति को देखकर तय किया जाता है वा व कर्ज उतरेगा या नहीं है कुंडली में गुरु की स्थिति को देखकर तय होता है। 
the loan or debt we will take or not ,we should take or not is decided by the position of mars in the horoscope, and we will get rid off the taken loan or debt,,or how easily or with problem we will be able to payoff our debt is decided by the position of jupiter in the horoscope .
 


यदि छठे भाव में जुपिटर हो गुरु हो तो व्यक्ति सदैव ऋणी बना रहता है . बल्कि यूं कहें कि वह एक कर्ज उतारने के लिए दूसरा कर्ज लेता है और कर्ज के बोझ से दबता चला जाता है ,
 if the jupiter is in 6th house the person will remain under the debt in almost whole of his or her life,,he will take new loan to payoff the instalments of  his previous loan .if the rahu is aspecting 6th house,the most of the time person will remain in debt may be from the side of his inlaws ,,, ,






यदि 6 , 8 , 12 में मंगल हो तो कर्जा मत ले, मे यदि मंगल नीच का है तो कर्जा बिल्कुल भी मत  ले,
यदि मंगल उच्च का हो चुका है तो कर्ज ले सकते हैं परंतु 6 ,8 ,12 में ना हो
यदि मंगल 9th हाउस में हो कर्ज ले सकते है।  
 परन्तु यदि मंगल  नीच का ,शत्रु राशि गत, मृत अथवा, बाल अवस्था मे  हो तो कर्ज  मत ले,
9th हाउस का मंगल वाला  व्यक्ति बहुत मेहनती होता है, अपनी मेहनत व कर्म से धन संपत्ति अर्जित करता है,
कर्ज लेता है, कमा कर उतरता है, व फिर  लोगो को कर्ज देता है। 

मेष ,वृश्चक, व मकर राशि का मंगल यदि अच्छे भावो में हो तो कर्ज ले सकते है,यदि मंगल मित्र राशियों,कर्क धनु अथवा मीन में हो , शुभ भावो में हो तो कर्ज ले सकते है,
परन्तु यदि मंगल शत्रु राशी गत हो ,बुरे भावो में हो तो भूल कर भी कर्ज न ले,

मंगल या गुरुवार को कर्ज देना या उतारना चाहिए,
अगर कर्ज लेना है तो बुधवार को ले , 
मंगल वार को लिया कर्ज बहुत मुश्किल से उतरता है, लगभग व्यक्ति जीवन भर  ऋणी रहता है। 

बुधवार को लिया कर्ज आसानी से उतर जाता है। 

जिस किसी का भी कर्ज आप ने देना है , पर दे नही पा रहे है,उसका कर्ज मंगल, या गुरु वार को उतारना शुरू करो, भले ही थोड़ा सा उतारो, 


कुंडली में गुरु ,व्  शनि की स्थिति यह डिसाइड करती है कि कर्ज कब उतरेगा कैसे उतरेगा , उतरेगा भी या नही। 


    गुरु यदि शुभ भवस्थ  या  शुभ युति , शुभ कर्तरी ,शुभ दृष्टि में होगा तो कर्ज उतर जाएगा यदि नहीं तो बहुत ही कठिनाई से कर्ज उतरेगा यदि गुरु अच्छा ना हो केवल मंगल अच्छा हो तो कर्ज  लेना ही नहीं चाहिए क्योंकि उतार नहीं पाओगे। \

उपाए 


1.   सुबह उठते ही भूमि को दाएं हाथ से स्पर्श करके माथे  से लगाएं। 

2. खेत में या  पार्क में नंगे पांव चले वहां की मिट्टी माथे पर लगाएं। 
3. मंदिर या गुरुद्वारे में जब प्रवेश करें तो वहां की धरती को हाथ  लगाकर माथे पर लगाएं। 
4. कोई भी मौका ना छोड़े बड़े बड़ों का आशीर्वाद सही ढंग से सर पर हाथ रख कर लेने में। 

5.  गणेश जी को दूर्वा अर्पण करें। 
6. मंगलवार को बच्चों में मिठाई बांटे। 
7. बंदरों को चने व केले खिलाएं। 
8. मीठी रोटी को कोयो  व  कुत्तों को खिलाएं। 
9. हनुमान चालीसा का पाठ सुबह शाम करें। 
10. 7  मंगलवार ,7 शनिवार या 7 दिन लगातार हनुमान जी को चोला चढ़ाएं वह बहुत ही सटीक उपाए है   किसी भी प्रकार के संकट से मुक्ति के,लिया   हुआ  कर्ज न उतरना , ,दिया हुआ कर्ज  ना मिलना  भी एक संकट ही  है। 
11. मंगलवार को मंदिर में लाल मसूर हनुमान जी को चढ़ाएं। 
12 लाल गाये को गुड़ खिलाएं। 
13. कन्याओं को मिठाई अथवा हलवा खिलाएं
14. गले में लाल धागा पहने। 
15. किसी ज्योतिषी की सलाह करके मूंगा धारण करें। 
16. संकट मोचन, हनुमान कंटक,हनुमान चालीसा  का पाठ मंगलवार को अवश्य करें। 
17. ढूंढ कर उस पीपल की जड़   में  जल चढ़ाएं जहां कोई नहीं जाता चढ़ाने,खासतौर पर  सड़कों के किनारे लगे हुए। 
18. हम किसी ना किसी रूप में धरती मां के सदैव ऋणी  रहते हैं, इसलिए सेवा का कोई भी ऐसा मौका ना छोड़े जब किसी धरतीपुत्र की मदद कर पाए, किसान या उसके परिवार की या अन्य किसी भी व्यक्ति की जो किसी न किसी रूप से धरती मां की सेवा में लगा हुआ है। 

19. खेतों में जाकर 1 दिन महीने में, किसान का  हाथ बटाए, उनके बच्चों की  एजुकेशन में मदद करें ,,किसी भी रूप में धरती के पुत्र की मदद करें सब्जी वालों से मोलभाव अधिक ना करें
बल्कि कुछ पैसे बढ़ाकर ही दे उन्हें। 
    

No comments:

Post a Comment